पूर्व छात्र संगठन समिति
परिचयः-
2010 में ग्लोबल शिक्षा समिति ( समाल्टा ) द्वारा जौनसार बावर के साहिया क्षेत्र में उच्च शिक्षा से वंचित जनजातीय छात्र/छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से लाभान्वित करने हेतु उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त अध्ययन केन्द्र स्थापित किया गया। उच्च शिक्षा के प्रति स्थानीय छात्र/छात्रों की अत्यधिक अभिरूचि के प्रति सजग प्रबन्ध समिति ने वर्ष 2017 में “सरदार महिपाल राजेन्द्र स्नातक महाविद्यालय” की स्थापना की और इसे 6 जून 2018 को ( सत्र 2018-19 में स्नातक एवं 2021-22 में स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रम ) श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कराया। 16 नवम्बर 2022 को कुलपति महोदय के अनुमोदनोपरान्त शिक्षण संस्थान का नाम “सरदार महिपाल राजेन्द्र स्नातक महाविद्यालय” के स्थान पर “सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय ( पी0 जी0 ) काॅलेज, साहिया, तहसील- कालसी, जनपद- देहरादून” में परिवर्तित, इस महाविद्यालय से स्नातक के पाँच व स्नातकोत्तर के दो पासआउट बैच की सूची है और उनके साथ संवाद हेतु एक मंच प्रदान करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसके लिए 16 जनवरी, 2024 को “सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय ( पी0 जी0 ) काॅलेज, साहिया” पूर्व छात्र समिति का गठन किया गया।
निष्ठा की भावना को बढ़ावा देने और संस्था के समग्र कल्याण व विकास को बढ़ावा देने के व्यापक उद्देश्यों के साथ, महाविद्यालय पूर्व छात्र समिति का उद्देश्य, पूर्व छात्रों व महाविद्यालय के मध्य संबंधों को मजबूत करना है।
